Bhopal
भोपाल भोपाल झीलों का शहर शहर चित्र:NLIUGyanmandir3.JP ऊपर से दक्षिणावर्त भोज ताल , वल्लभ भवन (एम॰पी॰ सचिवालय), वन विहार , बिरला मंदिर, ताज-उल-मस्जिद तथा नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी देश भारत राज्य मध्य प्रदेश ज़िला भोपाल जनसंख्या (2011) [ 1 ] • शहर 17,98,218 • महानगर 18,83,381 भोपाल भारत देश में मध्य प्रदेश राज्य की राजधानी है और भोपाल जनपद का प्रशासनिक मुख्यालय भी है। भोपाल को राजा भोज की नगरी तथा 'झीलों की नगरी' भी कहा जाता है क्योंकि यहाँ कई छोटे-बड़े तालाब हैं। यह नगर अचानक चर्चा में तब आ गया, जब 1984 में अमरीकी कम्पनी, यूनियन कार्बाइड से मिथाइल आइसोसाइनेट गैस के रिसाव से लगभग 20,000 लोग मारे गये थे। भोपाल को स्मार्ट सिटी मिशन के तहत स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने वाले पहले बीस भारतीय शहरों (प्रथम चरण) में से एक के रूप में चुना गया था। भोपाल को लगातार तीन वर्षों, 2017, 2018 और 2019 तक भारत में सबसे स्वच्छ राज्य की राजधानी का दर्जा दिया...